फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The deficiency of nutrients in the body is fulfilled by coarse grains.

Baghpat News: मोटे अनाज से पूरी होती है शरीर में पोषक तत्वों की कमी

Sun, 19 Nov 2023 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
The deficiency of nutrients in the body is fulfilled by coarse grains.
-कार्यशाला में प्राकृतिक खेती व मोटे अनाज का इस्तेमाल करने पर दिया
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। बिजरौल रोड पर जय बजरंग प्रतिष्ठान पर रविवार को आयोजित कार्यशाला में प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज का इस्तेमाल करने पर बल दिया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री केपी मलिक, कृषि आयुक्त भारत सरकार डा़ पीके सिंह, सीईओ विपिन सैनी व नोडल अधिकारी डॉ़ जेके श्योराण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कृषि विशषज्ञों ने मोटे अनाज के इस्तेमाल का महत्व बताया और कहा कि चना, बाजरा, ज्वार आदि मोटे अनाज के उपयोग से हमारे शरीर में अनेक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। इस दौरान प्राकृतिक खेती करने से पर्यावरण में बदलाव की जानकारी दी। साथ ही किसानों ने प्राकृतिक खेती करने का आह्वान किया। इस दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा खेती के लिए संचालित की गई योजनाएं और बीएएसएआई संस्था द्वारा किसानों के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। अंत में प्रगतिशील किसानों में रकमपाल, वीरेन्द्र राठी, कृषि उद्यमी बृजपाल सिंह राठी, सतीश सिंह धामा, शुभम् शर्मा, शोकेंद्र आदि को सम्मानित किया गया। अंत में नोडल अधिकारी डॉ़ जेके श्योराण ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लख्मीकाम, संदीप चौधरी, डॉ़ जगबीर सिंह, डॉ़ जेएस गुलिया, डॉ़ विनोद, राजीव बालियान, वसीम अहमद का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed