फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The dealer is accused of sending proposals in the names of his family members to engage in black marketing.

Baghpat News: कालाबाजारी करने वाले डीलर के परिवार वालों के नाम प्रस्ताव भेजने का आरोप

Fri, 30 Jan 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The dealer is accused of sending proposals in the names of his family members to engage in black marketing.
- बसौद गांव के ग्राम पंचायत सदस्यों, लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। बसौद गांव के ग्राम पंचायत सदस्यों व लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिन लोगों पर राशन की कालाबाजारी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था, उनके परिवार के ही लोगों को राशन की दुकान देने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इससे गांव में माहौल खराब होगा। उन्होंने एडीएम शिवनारायण को ज्ञापन सौंपकर नियम से दुकान आवंटित कराने की मांग की।

भाजपा के मंडल महामंत्री रिंकू गुप्ता, गुलफाम, यूसुफ, शमशाद, इरफान आदि ने बताया कि सुदेश कुमारी ने राशन की दुकान के लिए आवेदन किया था। बुधवार को गांव के जूनियर हाईस्कूल में हुई खुली बैठक में उनके पक्ष के लोगों को अपनी बात नहीं रखने दी और उनके साथ अभद्रता की गई। इसको लेकर वहां काफी हंगामा हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों के खिलाफ कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज हुआ था और अब उनके परिवार के सदस्यों को दुकान आवंटित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। यदि उन्हें दुकान दी गई तो गरीबों का हक डकार लिया जाएगा और इससे गांव में माहौल खराब होने का खतरा बना रहेगा। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर अन्य किसी विभाग के अधिकारी को नियुक्त कर खुली बैठक कराकर दुकान आवंटित कराने की मांग की। एडीएम शिवनारायण ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर इस्लाम, महबूब, सलीम, सुनील, इरफान, पंकज, चरण सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed