फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The danger of Pokka Boing disease is increasing in the district

जिले में बढ़ रहा पोक्का बोइंग रोग का खतरा

Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The danger of Pokka Boing disease is increasing in the district
बागपत। जिले की मुख्य गन्ने की फसल में पोक्का बोइंग रोग का खतरा बढ़ रहा है। समय पर उपचार न मिलने पर फसल को नुकसान होने से उत्पादन प्रभावित हो सकता है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों को फसल को रोग से बचाने के लिए कीटनाशनक का छिड़क़ाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में पोक्का बोइंग का खतरा बढ़ रहा है। फसल में रोग लगने से पत्तियों के नीचे सफेद रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। रोग की दूसरी अवस्था में फसल की पत्तियां काटने जैसी दिखती हैं। समय पर कीटनाशक का छिडक़ाव करने से फसल को कीट के प्रकोप से बचाया जा सकता है। कीट से फसल को बचाव के लिए कार्बन्डाजिम 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी एक किलोग्राम की दर से 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेअर के हिसाब से छिडक़ाव करना चाहिए। इसके अतिरिक्त कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी 500 ग्राम का 500 से 600 लीटर अथवा मैनकोजेब 75 प्रतिशत डब्लूपी 2 से 2.5 किलोग्राम की दर से 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेअर का छिडक़ाव करना चाहिए। रोग अधिक होने पर 15 दिन के उपरांत पुन: छिड़क़ाव करना चाहिए।
विज्ञापन

विभाग ने मोबाइल नंबर जारी किए
फोटो संख्या 12
बड़ौत। कृषि विभाग ने दो नंबर जारी किए हैं। फसल में रोग लगने पर किसान इसकी फोटो उक्त नंबर पर भेजेंगे। जिसके महज 48 घंटे में बचाव की जानकारी किसानों को भेज दी जाएगी। कृषि रक्षा विभाग द्वारा 9452247111 व 9452257111 मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबर पर व्हाट्स एप मेसेज या फसलों के फोटो डाले जा सकते हैं। जिसका किसानों को काफी लाभ मिलेगा। कृषि रक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए यह कवायद शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed