{"_id":"66aac8888a3389f9ee0bcbb4","slug":"the-crowd-of-kanwadis-is-increasing-fatigue-is-getting-relieved-by-chanting-the-name-of-bhole-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-116222-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कांवड़ियों की बढ़ रही भीड़, भोले के जयकारों से थकान हो रही दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कांवड़ियों की बढ़ रही भीड़, भोले के जयकारों से थकान हो रही दूर
Thu, 01 Aug 2024 04:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे भगवा रंग में रंग गया है। हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। भोले के जयकारे लगाते ही कांवड़ियों की थकान दूर हो जाती है और उनको दर्द का भी पता नहीं चलता है। कांवड़िये भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं।
नेशनल हाईवे पर जगह-जगह कांवड़ियों के आराम करने और भोजन के लिए शिविर भी लगाए गए हैं। शिविर में कांवड़ियों के लिए दवाइयों की भी व्यवस्था कराई गई है। हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है। अन्य राज्यों के साथ अब आसपास के जनपदों और जिले के कांवड़िये भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। पूरा हाईवे केसरिया रंग में रंग चुका है। चारों तरफ भगवान शिव के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात है।