फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The crop was destroyed, now how will you take care of the family?

फसल ही उजाड़ दी, अब कैसे करेंगे परिवार का पालन-पोषण

Tue, 03 May 2022 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
The crop was destroyed, now how will you take care of the family?
खेड़ा इस्लामपुर यमुना खादर में हंगामा करते किसान - फोटो : BAGHPAT
- 35 किसानों के परिवार का केवल यमुना खादर की जमीन से होता है गुजारा खेड़ा इस्लामपुर के
विज्ञापन

- महिला प्रधान ने भी लगाया अपने साथ अभद्रता का आरोप लगाया, सीएम तक शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खेड़ा इस्लामपुर गांव में मंगलवार को पिलर लगाने के लिए हरियाणा के रेत ठेकेदार की मशीन मंगवाई गई तो किसान भड़क गए। मशीन के आगे खड़े होकर विरोध जताया। कहा कि फसल ही उजाड़ दी, अब वे कैसे अपने परिवारों का पालन पोषण करेंगे। यही तो उनकी जीविका का सहारा है। उन्हाेंने हरियाणा के ठेकेदार से मिलीभगत करके कार्रवाई करने का आरोप लगाया। महिला प्रधान ने भी अपने साथ अभद्रता का आरोप लगाया।

खेड़ा इस्लामपुर के करीब 35 ऐसे किसान है, जिनकी यमुना खादर में जमीन है। इस जमीन के सहारे ही परिवार का गुजारा होता है। वर्तमान में लौकी, खीरा, खरबूजा, तरबूज की फसल लगाई हुई है। अब फसल मिलनी शुरू होनी थी। ग्राम प्रधान रीना ने आरोप लगाया कि फसल की शुरूआत होने से पहले ही तहसीलदार ने उसे उजड़वा दिया। इस फसल को बेचकर ही 35 परिवार का गुजारा होना था। अब इन 35 परिवारों के पास परिवार का गुजारा करने का दूसरा कोई साधन नहीं है। यह सभी परिवार अब न्याय नहीं मिलने पर गांव से पलायन करेंगे। महिला प्रधान ने तहसीलदार पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। आरोप है कि इस तरह से यूपी के अधिकारी खुद ही यहां के किसानों की जमीन पर हरियाणा का कब्जा कराने लगे है। इस पूरे मामले में तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सीएम कार्यालय तक इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed