फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The crop sowing, this he will also reap

बामनौली गांव में जो किसान फसल बोएगा, वही काटेगा

Sat, 08 Oct 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Sat, 08 Oct 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
बामनौली गांव में चकबंदी विभाग की गलती से कुछ किसानों के चक गलत तरीके से काटे जाने एवं चकबंदी से पहले बोई फसल काटने को लेकर दोघट थाने एसडीएम, चकबंदी अधिकारियों व किसानों के बीच वार्ता हुई। इस दौरान अधिकारियों के सामने किसानों में तीखी नोकझोंक भी हुई। एसडीएम ने चकबंदी अधिकारियों की समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


गांव में दो माह पूर्व चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण हुई थी। अधिकारियों ने कुछ किसानों के कब्जा परिवर्तन करा दिए थे, लेकिन अधिकतर किसानों ने कब्जा परिवर्तन नहीं किया था। उनका कहना था कि खेत में खड़ी फसल काटने के बाद ही कब्जा परिवर्तन किया जाएगा। चकबंदी पूर्ण होने के बाद उनकी फसल तैयार हो गई है। 
विज्ञापन


इस फसल को काटने को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। किसानों के बीच झगड़े होने लगे थे। इसको लेकर काफी संख्या में किसान डीएम से मिले थे। डीएम ने एसडीएम बड़ौत को निर्देश दिए थे कि समस्या समाधान किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम बड़ौत दिपांशी कौशिक, सीओ चकबंदी मंजू लता, एसीओ ओमवीर सिंह, चकबंदीकर्ता जितेंद्र दोघट थाने पहुंचे और बामनौली के किसानों को थाने बुलाया। किसानों व अधिकारियों के बीच घंटों तक वार्ता चली। 

किसानों ने कहा कि चकबंदी अधिकारियों द्वारा जिन किसानों के हवाई चक काटे गए है, उनके चक कहां है यह बताया जाए और किसानों को पूरे कागजात दिए जाए। जिन किसानों ने चकबंदी से पूर्व अपने खेत में फसल बोई थी, उस फसल को काटने के बाद ही कब्जा परिवर्तन कराया जाए। 

इस पर एसडीएम ने कहा कि जिन किसानों ने चकबंदी से पहले फसल बो रखी है, उसे वही किसान काटेंगे। इस दौरान किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। एसडीएम ने चकबंदी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन किसानों के हवाई चक काटे गए हैं, उनके चक कहां है उन्हें बताकर कागजात किसानों को शीघ्र दिए जाएं। 


इस पर सभी किसानों में सहमति हो गई। एसडीएम ने किसानों से कहा कि यदि चकबंदी अधिकारी शीघ्र उनकी समस्या का निस्तारण नहीं करते तो किसान उनसे मिलकर जानकारी दे।

इस अवसर पर विरेश तोमर प्रधान, नीरज, प्रहलाद, राजपाल, रणवीर, ब्रह्मपाल, रामबीर, सोमपाल, राहुल, रामफल, बिल्लू, राममेहर, कृष्णपाल आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed