फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The crooks entered the house posing as bank employees, held the teacher hostage and looted her

Baghpat News: बैंक कर्मी बन घर में घुसे बदमाश, शिक्षिका को बंधक बनाकर की लूट

Tue, 01 Oct 2024 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 01 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
The crooks entered the house posing as bank employees, held the teacher hostage and looted her
बड़ौत। शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे स्थित करण बिहार काॅलोनी में सोमवार को बैंक कर्मी बनकर पहुंचे तीन बदमाशों ने शिक्षिका कुसुम सिरोही को बंधक बनाकर लूटपाट की। जो घर से दस हजार रुपये और करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए। घटना का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

सीओ कार्यालय के पास करण विहार काॅलोनी में रहने वाली कुसुम सिरोही ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है और उसका बेटा राहुल मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। जबकि उसके पति का निधन हो चुका है और वह घर में अकेली रहती है। कुसुम ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह स्कूल से आने के बाद घर में काम कर रही थी। तभी दरवाजे पर दो युवक आए, जिन्होंने खुद को बैंक कर्मी बताया और घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

युवकों ने उसके बेटे राहुल के कुछ बैंक दस्तावेजों का सत्यापन करने के लिए कहा। उसने राहुल के आने पर ही सत्यापन करने के लिए कहा तो दोनों युवकों ने पानी मांगा। वह पानी लेने गई तो बाहर खड़ा तीसरा युवक भी अंदर आ गया। जिन्होंने उसके हाथ-पैर और मुंह को बांधकर घर के एक कोने में बैठा दिया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने घर में लूटपाट शुरू कर दी। उन्होंने अलमारी में रखे दस हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर और शिक्षिका का मोबाइल फोन लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने बाद तीनों बदमाश वहां से भाग गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर कुसुम ने पड़ोसियों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। लूट का पता चलते ही सीओ विजय चौधरी कोतवाली पुलिस की टीम लेकर पीड़िता के घर पहुंचे। जिन्होंने जानकारी हासिल कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद मलकपुर मार्ग पर शिक्षिका का लूटा हुआ मोबाइल पड़ा हुआ मिला।
----------
दिनदहाड़े हुई घटना से काॅलोनी में दहशत का माहौल
करण विहार काॅलोनी में हुई घटना का पता चलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप भी लगाया। लोगों का आरोप है कि इस तरह से दिन में लूट की घटनाएं हो रही है। सीओ ने लोगों को गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया।

वर्जन-
लूट की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शिक्षिका का मोबाइल भी मलकपुर मार्ग पर मिल गया। इसके आधार पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। विजय चौधरी, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed