फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The country needs Patel and Subhash again today

देश को आज फिर पटेल और सुभाष चाहिए...

Tue, 30 Mar 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The country needs Patel and Subhash again today
रंगोत्सव पर पंचशील कालोनी में काव्य गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रंगोत्सव पर पंचशील कालोनी में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने हास-परिहास से लेकर देशभक्ति कवितों और गीतों के रंग बिखेरते हुए काव्य पाठ किया।
चौधरी जयप्रकाश धामा ने कहा कि ‘देश को आज फिर पटेल और सुभाष चाहिए’ और वरिष्ठ अधिवक्ता यशवीर सिंह कुशवाहा ने ‘आइने के सौ टुकड़े करके हमने देखे हैं, एक में तन्हा थे और सौ में भी अकेले हैं’ सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। संचालन कर रहे देवेंद्र आर्य एडवोकेट ने कई रचनाएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। उनकी ‘बोल जय जय धोखा, एमएलए-एमपी बनने का प्रभु हमें भी दो मौका’ पैरोडी श्रोताओं को खूब पसंद आई। प्रधान रामपाल सिंह धामा का शायराना अंदाज भी काफी पसंद किया गया। मेजर राहुल धामा ने अपने अंदाज में होली की शुभकामनाएं दीं। सहकारी चीनी मिल उप सभापति वीरेंद्र राणा ने चुटकुलों से सभी को हंसने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा ओमपाल सिंह नैन, रामकुमार बुढेड़ा, युद्धवीर सिंह, वीरेंद्र त्यागी, कृष्णबीर त्यागी, मास्टर रूपचंद्र, विश्वदीप, मास्टर नरेंद्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार, सोहनपाल गुर्जर एडवोकेट, जयबीर भाटी, पवन राणा, संतोष सोलंकी, सोमेश कुमार, जयकरण एडवोकेट, जयप्रकाश, जाकिर अली आदि ने भी प्रस्तुति दी। अध्यक्षता राजबल त्यागी ने की। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी को अबीर गुलाल का टीका लगाकर आपसी एकता व भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजक जयप्रकाश धामा व रोहित धामा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed