फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The cooks made a strategy for the movement by meeting

बागपत: रसोइयों ने बैठक कर बनाई आंदोलन की रणनीति

Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
The cooks made a strategy for the movement by meeting
बिनौली। मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगो को लेकर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने वाली रसोइयों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने रविवार को ब्लॉक मुख्यालय बिनौली पर बैठक कर 27 फरवरी से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया एकता संघ की ओर से हुई बैठक में संघ अध्यक्ष राज कटारिया ने कहा कि विद्यालयों में रसोइयों का उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा। उनसे खाना बनवाने के साथ विद्यालयों में झाड़ू लगवाना और अन्य कार्य भी करवाए जाते हैं और राजनैतिक भावना रखते हुए उन्हें कभी भी हटा दिया जाता है। मानदेय सिर्फ दो हजार जो बहुत कम है। रसोइयों का उत्पीड़न, शोषण कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने रसोइयों का मानदेय पांच हजार रुपये प्रतिमाह, उनका बीमा करवाने सहित कई मांगो को लेकर 27 फरवरी से हड़ताल शुरू कर जिला मुख्यालय बागपत पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू का निर्णय लिया है। बैठक में मंडलाध्यक्ष यशिका, जिलाध्यक्ष ब्रशला देवी, विमला, बबीता, विनिता, उषा, अनिता, शीला, सोनू, अंगूरी, मोना, सत्तो, धर्मवती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed