फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The contract which was earlier released for only two and a half lakhs, now released for 31 lakhs

Baghpat News: जिस ठेके को पहले केवल ढाई लाख में छोड़ा, अब 31 लाख में छूटा

Sat, 01 Jul 2023 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 01 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
The contract which was earlier released for only two and a half lakhs, now released for 31 lakhs
बागपत। नगर पालिका के जिस शुक्र बाजार में किराया वसूलने के ठेके को पिछले साल केवल ढाई लाख रुपये में छोड़ दिया गया था। वह ठेका इस बार 31 लाख रुपये में छूटा है। भाजपा नेता के बेटे ने यह ठेका लिया है। इस ठेके में कई महीने पहले घपले के आरोप लगे थे। अब साफ कर दिया गया है कि अगर 15 रुपये प्रति वर्ग मीटर से ज्यादा की वसूली की गई तो ठेकेदार पर मुकदमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत में खत्ता रोड व यमुना रोड पर शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वालों से किराया वसूली के लिए नगर पालिका ने वर्ष 2022-23 के लिए ठेका ढाई लाख में छोड़ा था। इस ठेके में मार्च 2023 में घपले के आरोप लगने के बाद ठेकेदार ने पैसा जमा कराया था। यह ठेका मार्च में खत्म होने के बाद अब दोबारा नए सिरे से छोड़ा गया, जिसके लिए शुक्रवार को नगर पालिका में 25 ठेकेदार पहुंचे। जहां बोली लगते हुए 31 लाख तक पहुंच गई और भाजपा के जिला मंत्री सतपाल उपाध्याय के बेटे नीरज ने यह ठेका लिया। इस दौरान कई बार हंगामा भी हुआ, जिसे अधिकारियों ने शांत कराया। अधिशासी अधिकारी राजेश राणा ने कहा कि ठेका छूटने के बाद पचास प्रतिशत राशि जमा कराई गई है, जबकि बाकी राशि किश्तों में देनी होगी।
विज्ञापन

--
15 रुपये वर्ग मीटर से ज्यादा वसूलने पर मुकदमा होगा
अधिशासी अधिकारी राजेश राणा ने कहा कि ठेके के नियमों के अनुसार 15 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से पैसे वसूल किए जा सकते हैं। इसकी भी पर्ची दुकानदारों को देनी होगी। अगर इससे ज्यादा वसूल किए जाते हैं और शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed