फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Congress of 27 years suffering UP baghpat trip

 बागपत पहुंची कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा

Fri, 16 Sep 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 16 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा लेकर पहुंची दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा  सबने जनता से किए वादे तोड़े हैं। यूपी बदहाल है। काला धन वापस लाने और युवाओं को रोजगार देने का ढोल पीटने वाला भाजपा कहां है। अब यूपी के लोगों के पास कांग्रेस ही विकल्प है। हम सत्ता में आए तो दिल्ली की तर्ज पर यूपी का विकास करेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांग्रेस की यात्रा डूंडाहैडा से बागपत पहुंची। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक, गौरीपुर मोड़ और बड़ौत में जनसभा को संबोधित करते हुए शीला दीक्षित न कहा  बसपा, सपा और भाजपा के राज में यूपी बदहाल हो गई है। किसान परेशान हैं। यूपी में अपराध बढ़ा है। बहू या बेटी सुरक्षित नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है। शिक्षा व्यवस्था बेपटरी है। लोगों को बिजली नहीं मिलती। दिल्ली के नजदीक होने के बावजूद बागपत में विकास नहीं हुआ। हाईवे में गड्ढे ही गड्ढे हैं। यूपी देश की शान रहा है, लेकिन यहां विकास नहीं कराया गया। कांग्रेस प्रदेश की काया पलट कर देगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रचार समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, दिल्ली के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, अशोक शर्मा हापुड़, जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार, अनिल देव त्यागी, सतीश सैन, शिव कुमार कटारिया और सरवर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed