{"_id":"67802049492c6634120285bc","slug":"the-condition-of-40-roads-will-improve-100-villages-will-benefit-baghpat-news-c-28-1-bag1001-124667-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुधरेगी 40 सड़कों की हालत, 100 गांवों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुधरेगी 40 सड़कों की हालत, 100 गांवों को होगा फायदा
विज्ञापन
बागपत। जिले की 40 सड़कों की हालत जल्द सुधरने वाली है, इसके लिए शासन से 40.16 करोड़ रुपये खर्च करने को मंजूरी दे दी गई है। बजट की मंजूरी मिलने के बाद लोनिवि के अफसरों ने काम शुरू कराने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी।
लोनिवि के प्रस्ताव में शामिल किए गए मार्गों में कई मुख्य तो कई संपर्क मार्ग शामिल है। इनका निर्माण होने से 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और हादसों पर अंकुश भी लगेगा। ग्रामीणों की माने तो कई सालों से जर्जर हालत में पड़े मार्गों से आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, इसके लिए कई बार अफसरों और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें भी दी गई थी। अब मार्गों का निर्माण होने से आवागमन सुलभ होगा।