फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of 40 including children worsened after eating Prasad's khichdi

Baghpat News: प्रसाद की खिचड़ी खाने पर बच्चों सहित 40 की हालत बिगड़ी

Mon, 27 Mar 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 27 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The condition of 40 including children worsened after eating Prasad's khichdi
बागपत जिला अस्पताल में फैजपुर निनाना गांव के ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते डीएम राजकमल यादव
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में प्रसाद की खिचड़ी खाने के बाद करीब 40 लोगों की हालत बिगड़ गई। जिनमें 30 बच्चे और दस युवक बताए गए हैं। इनमें से 21 को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव में ओमप्रकाश उर्फ पिप्पन नाम के व्यक्ति ने रविवार को भंडारा किया था। उसने सुबह प्रसाद में खीर बांटी थी, जबकि शाम को करीब पांच बजे खिचड़ी बांटी। जहां करीब 100 लोगों ने प्रसाद की खिचड़ी खाई। उनमें से अधिकतर को करीब चार घंटे बाद चक्कर आने लगे और उल्टी शुरू हो गई। कई बच्चे बेहोश हो गए। इनकी हालत ज्यादा खराब होने लगी तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि जिनको भर्ती कराया गया है, उन सभी के शरीर में सुस्ती है। यह अधिकतर तभी होता है, जब नशीले पदार्थ का ज्यादा सेवन किया जाता है। उनकी हालत देखकर लग रहा है कि उनको भांग या अन्य कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया है। जिलाधिकारी राजकमल यादव व एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी अस्पताल में बच्चों को देखने पहुंचे।

बागपत जिला अस्पताल में फैजपुर निनाना गांव के ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते डीएम राजकमल यादव

बागपत जिला अस्पताल में फैजपुर निनाना गांव के ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते डीएम राजकमल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed