{"_id":"624c7f8c162a514c66165981","slug":"the-commissioner-started-the-pond-festival-by-running-a-shovel-baghpat-news-mrt583313477","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने फावड़ा चलाकर किया तालाब उत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने फावड़ा चलाकर किया तालाब उत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
पिलाना गांव स्थित तालाब की भूमि पर सफाई करते मेरठ कमिश्नर सुरेंद्र सिंह
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। पिलाना गांव में तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए तालाब उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पिलाना सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
मंडल आयुक्त सुरेंद्र सिंह और बागपत जिला अधिकारी राजकमल यादव ने तालाब के सुंदरीकरण के लिए नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। फावड़ा चलाकर खोदाई कार्य शुरू कराया। मंडलायुक्त ने तालाब उत्सव के कार्यक्रम के जनक रमन त्यागी की प्रशंसा की।
इसके बाद मंडलायुक्त ने चौपाल का आयोजन कर पिलाना में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा। सोनू त्यागी ने बैंक की समस्या उठाई। उन्होंने गांव में नाली खड़ंजों व विकास कार्यों की भी जांच की। उन्होंने पिलाना में ओपन जिम और खेल का मैदान बनाने के निर्देश दिए। सीडीपीओ से पुष्टाहार वितरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद पिलाना सीएचसी के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर मंडलायुक्त भड़क गए। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक व प्रोग्राम मैनेजर को फटकार लगाई। उधर, ब्लॉक परिसर में पशुओं की देखरेख के लिए कोई चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने पर उन्होंने डीएम राजकमल यादव को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी अनुभव सिंह, आई एमए की टीम, सीओ अनुज मिश्रा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व ग्रामीणों ने मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और डीएम राजकमल यादव का फूल मालाएं पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया।