फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The combustion of the evils of life: DM

जीवन से बुराइयों का दहन करें : डीएम

Thu, 24 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 24 Mar 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
The combustion of the evils of life: DM
बागपत में लोगों के साथ होली खेलते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने कहा है कि होली खुशियों का त्योहार है। लोग इस त्योहार पर बुराइयों एवं द्वेषभाव को दहन करने का संकल्प लें और आपसी प्रेम भाव से वातावरण में खुशियों के रंग घोल दें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बुधवार को बड़ौत रोड स्थित पशुधन विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों से शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग आपसी मतभेद भुलाकर खुशियों को आपस में बांटें। चौधरी साहब सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारा एवं प्रेमभाव बढ़ाता है। खुशियों के त्योहार को खुशी के साथ मनाएं।
विज्ञापन


सिवाल खास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि होली और ईद आपसी सौहार्द का प्रतीक हैं। पुलिस अधीक्षक आरएस छवि ने लोगों को कविता सुनाई। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष डा. एसपी यादव, एडीएम राकेश कुमार मालपाणी, एसडीएम राकेश कुमार, मनोज कुमार, यशवर्धन श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर, ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर, जितेंद्र पहलवान, ओबेदुल्ला खान, कृष्णपाल सिंह, बागपत मिल के महाप्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी मौजूद रहे। संचालन भारत गौरव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाहा। मिलाना गांव में होली के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। बैठक की अध्यक्षता याकूब और संचालन यामीन ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए लियाकत प्रधान ने कहा कि होली पर्व शांतिपूर्वक मनाना चाहिए। यह रंगों का त्योहार है, लेकिन आज लोग रंजिश निकालने के लिए होली खेलते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी होली रंग-बिरंगे रंगों से खेलनी चाहिए।

बैठक में सलीम, शौकीन, मेहरबान, मोमीन, आजाद, रमेश, अरविंद और धर्मवीर आदि शामिल रहे।
मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ः दोघट। बामनौली में होली पर्व पर नागेश्वर मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इसमें सुभाष तोमर, विजय, रविंद्र, राम रोशन, योगेंद्र, नरेश का सहयोग रहा।

बड़ौत। भारत विकास परिषद ने मंगलवार की रात में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।     कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य, नाटिका, कविता आदि की प्रस्तुति की और सबका मन मोह लिया। आन्या ने होली क्यों बनाई जाती है, विषय पर बताया बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक स्वरूप होली मनाई जाती है।

तनीषा ने भरत नाट्यम की सुंदर प्रस्तुति की। कवि हिमांशु ने सुंदर काव्य रचनाएं प्रस्तुत की। डॉ. आरए गर्ग ने पुरुष और महिला वर्ग के गेम खिलवाए। डांस एवं कविता की प्रस्तुति में श्रेया, अनुरिका, पूर्णा, तनुषी, गोयम, तन्मय, हर्ष ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश जैन, राजीव गोयल, अतुल, जितेंद्र जैन, संजय जैन, विवेक जैन आदि का सहयोग रहा।

खेकड़ा। होली के उपलक्ष्य में घीसा संत दरबार में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महंत देवेंद्र दास ने कहा कि घीसा संत की सच्चे मन से भक्ति करने पर सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। ग्रंथ साहिब के पाठ के साथ ही रातभर सत्संग का आयोजन हुआ। पूजा, अर्चना व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
मोहल्ला मुंडाला स्थित प्रसिद्ध घीसा संत दरबार में परंपरागत ढंग से मेले, सत्संग आदि धार्मिक कार्यक्रमों का महंत देवेंद्र दास के सानिध्य में मंगलवार से आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन बुधवार को मेले के साथ ही रात में सत्संग, भजन, कीर्तनों का मनमोहक आयोजन चलता रहा।

महंत देवेंद्र दास महाराज ने घीसा संत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलने से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। संत घीसा दास के जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। धर्म मार्ग से विमुख होना मनुष्य के जीवन के पतन का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। बिना धर्म एवं भक्ति के मनुष्य का जीवन व्यर्थ है।


घीसा संत दरबार में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि क्षेत्रों से धर्मावलंबी एवं साधु संत प्रति वर्ष होली पर्व के इस बडे़ आयोजन में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। दिन एवं रात में कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। बुधवार की सुबह घीसा संत की पूजा अर्चना एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed