फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The colorful fertilizer paste crushing the youth

रंगदारी का खत चिपकाते हुए युवक को दबोचा

Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 12 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The colorful fertilizer paste crushing the youth
extortion
बागपत के चांदीनगर के पांची गांव के किसान रवि की ट्यूबवेल पर रंगदारी का खत चिपकाते हुए एक युवक को पकड़ लिया गया। आरोपी है कि युवक पिछले कई दिन से रंगदारी और अपहरण करने की धमकी के खत चिपका रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 किसान रवि ने बताया कि उनके खेत में ट्यूबवेल पर 21 अक्तूबर से लगातार रंगदारी की चिट्ठी चिपकी हुई मिल रही थी। इनमें लिखा होता था कि रुपये नहीं दिए तो अपहरण कर लिया जाएगा। किसी खत में गोली मारने की धमकी होती थी। इससे पूरा परिवार भयभीत था। इसकी पुलिस से शिकायत कर दी गई थी। पिछले तीन-चार दिन से तो नलकूप पर सुबह-शाम दो-दो खत मिलने शुरु हो गए थे। उन्होंने खत चिपकाने वाले का पता लगाने का प्रयास किया। वह शुक्रवार सुबह अपने रिश्तेदार के साथ खेत में पहुंचा तो ट्यूबवेल पर गांव का ही एक युवक खत चिपका रहा था। उसे उसी समय पकड़ लिया गया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। चांदीनगर थाना प्रभारी चितवन का कहना है कि संदेह के आधार पर युवक पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


युवती रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण का आरोप 
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती पांच दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। मकान से 90 हजार रुपये की नगदी और साढ़े पांच लाख रुपये के आभूषण घर से गायब है। परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की का बिजनौर के युवक ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची से अश्लील हरकते, धमकी 
बागपत। कोतवाली क्षेत्र की एक बच्ची से पड़ोस के ही युवक ने अश्लील हरकते की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी की। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed