{"_id":"62336c9c0b658143fb09bb3e","slug":"the-color-of-holi-rose-on-the-market-a-business-of-2-5-crores-baraut-news-mrt58089905","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार पर चढ़ा होली का रंग, 2.5 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार पर चढ़ा होली का रंग, 2.5 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
बड़ौत में पिचकारी खरीदते बच्चे
- फोटो : BARAUT
गुझिया, चिप्स-पापड़, पिचकारी और रंग-गुलाल की बंपर बिक्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। इस बार की होली व्यापारियाें के लिए उम्मीदों के मुताबिक रही हैं। कोरोना के चलते बीते दो सालों में होली का बाजार बेहद ठंडा रहा था। मगर, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के शून्य के स्तर पर पहुंचने के बाद होली के बाजारों पर नई रंगत देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को लोगों ने खूब खरीददारी की। बुधवार को रंगों का बाजार 50 लाख रुपये का था, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर ढाई करोड़ तक पहुंच गया। ऐसा पहली बार है कि फुटकर बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी और चिप्स-पापड़ की सबसे ज्यादा दुकानें लगी हैं।
सबसे पसंदीदा रही मेवे वाली गुझिया
बागपत नगर के गांधी बाजार, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, कोर्ट रोड, वंदना चौक, पांडव रोड बाजार में दिन भर लोगों की भीड़ रही। बड़ौत शहर में इस बार गुझिया की बंपर मांग है। दो दिन के भीतर मिठाई व्यापारियों को खूब आर्डर मिले हैं। बाजार में परंपरागत गुझिया के साथ ही मेवा, पिस्ता, चंद्रकला, चाकलेट के अलावा बेक्ड गुझिया की डिमांड है। गुझिया की कीमत 350 से लेकर 400 रुपये किलो तक है। रोहित स्वीट्स के संचालक राहुल जैन ने बताया कि दो सालों में कोरोना के कारण बाजार में मायूसी थी लेकिन इस बार लोगों में त्योहार को लेकर बहुत अधिक उत्साह है। मिठाई के साथ-साथ लोगों ने गुझिया, चिप्स, पापड़ खूब खरीदे।
एक करोड़ से ज्यादा की बिक गई चिपकारी और रंग-गुलाल
होली पर इस बार देसी पिचकारियों का जलवा है। पिट्ठू और प्रेशर गन वाली पिचकारियों की सबसे ज्यादा डिमांड है। शहर के थोक और फुटकर बाजारों में इनकी दुकानें सबसे ज्यादा है। थोक बाजारों में बीते चार दिन में एक करोड़ के करीब पिचकारी और रंग का व्यापार हो चुका है। 500 टन से ज्यादा रंग और गुलाल थोक में बिक चुका है। फुटकर बाजारों में भी अच्छी बिक्री हो रही है। इसके अलावा अलग-अलग प्रकार के मुखौटे, मलिंगा स्टाइल विग आदि की भी अच्छी बिक्री है।
विज्ञापन
चिप्स-पापड़ और नमकीन की खूब बिक्री
बड़ौत शहर के मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार को खरीददारी को लेकर जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने प्रमुख बाजारों में चिप्स-पापड़ और नमकीन की बंपर बिक्री है। खाद्य तेल के चलते महंगाई का भी असर है लेकिन बाजार पर इसका प्रभाव नहीं दिखा है। शाम को फुटकर बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली।