फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The cold days, the cold night

सबसे ठंडा दिन, सबसे ठंडी रात

Mon, 25 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 25 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
The cold days, the cold night
रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा और तड़के न्यूनतम तापमान भी सीजन का सबसे कम 1.8 रहा। रविवार को लुढ़के पारे ने लोगों की हालत खराब कर दी। उस पर कोहरा और शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दिन में अलाव जल गए और शाम होते ही बाजार सुनसान हो गए।
विज्ञापन


रविवार को लोग सुबह उठे तो चारों ओर कोहरा ही कोहरा नजर आया। हाईवे पर वाहनों की गति को ब्रेक ही लग गया। यहां तक कि कोहरे की स्थिति को देख कई ट्रक चालकों ने ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और कोहरा कम होने का इंतजार करने लगे। लगभग 11 बजे के बाद कोहरा कुछ कम हुआ।
विज्ञापन


कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ऐसा कंपाया कि लोग घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए। सुबह से बूढ़े और बच्चे तो क्या खास लोग भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पाए। तड़के लगभग 3 बजे पारा मात्र 1.8 डिग्री रह गया। यह स्थिति सुबह 7 बजे तक ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ चली शीतलहर ने तो लोगों को कंपा डाला। लोगों को दिन में ही अलाव जलाकर ठंड से बचाव कराना पड़ा। दुपहिया वाहन पर चलने वालों की तो हालत ही जवाब दे गई।  जिससे दिन का तापमान मात्र 11.6 डिग्री रह गया। पारा इतना कम हो गया कि रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जबकि रात भी इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।


दोपहर लगभग 1 बजे सूर्यदेव बादलों के बीच से झांके तो कुछ राहत मिली। हालांकि शाम होते-होते फिर से सर्दी और कोहरे की चादर ने बागपत को ढक लिया। सर्दी बढ़ते देख बाजार भी जल्दी ही बंद हो गए। साढ़े छह बजे तक अधिकांश बाजार सुनसान हो गया। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर जल्दी घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed