फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The children gave a message of harmony

बच्चों ने दिया सौहार्द का पैगाम

Thu, 26 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 26 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
The children gave a message of harmony
सांप्रदायिक सद्भावना सप्ताह के तहत बुधवार को लक्ष्य पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया तथा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके उपरांत नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन


सर्वप्रथम विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया तथा सांप्रदायिकता से होने वाली हानि का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने सांप्रदायिक द्वेष की भावना को समाज से मिटाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहने की भी अपील की।
विज्ञापन


इसके उपरांत स्कूली बच्चों ने नगर में राष्ट्र वंदना चौक से रैली निकाली, जो शौकत मार्केट, बड़ा बाजार होते हुए बागपत कोतवाली पर संपन्न की गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में हम सब एक हैं, आज एकता की दीवार परदों सी हिलने लगी हैं, जरूरत यह है कि सांप्रदायिकता की बुनियाद हिलनी चाहिए जैसे नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के चेयरमैन बीके शर्मा ने बच्चों से सांप्रदायिकता को जड़ से उखाड़ फेकने व सद्भाव बनाने का आह्वान किया।
टीएसआई अनुराधा सिंघल ने सभी धर्मों के लोगों को एक साथ मिलकर रहने का संदेश दिया। स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र कुमार भाटी ने भी छात्रों को सांप्रदायिकता को जड़ से मिटाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य रुचिरा, उपप्रधानाचार्या सविता शर्मा, अवधेश, अमित, प्रशांत कुमार, गीता देवी, निमेंद्र तिवारी, प्रिंसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed