फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The childhood pastimes of Lord Shri Krishna are described in Srimad Bhagwat Katha.

Baghpat News: श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया

Sun, 05 Nov 2023 05:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
The childhood pastimes of Lord Shri Krishna are described in Srimad Bhagwat Katha.
फोटो 5
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ एवं गुरु पूजन के बाद कथा प्रारंभ की गई, जिसमें कथा व्यास इंद्रदेव ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र अत्यंत ही विलक्षण व कर्मयोगी रहा है। उन्होंने बालपन से लेकर जीवन पर्यंत अपनी लीलाओं से संसार को पार उतारा है।

कथा व्यास इंद्रदेव ने कहा कि प्रभु की बाल लीलाओं में भी संसार के लिए संदेश दिए गए हैं। बालपन में अनेकों दैत्यो का वध करने में भी लीला रही और संसार से बुरी आत्माओं को चुनकर परलोक भेज देना भी उन्हीं की लीला रही। भगवान के हाथों मरने से भी दुरात्माओं को मोक्ष की प्राप्ति हुई और संसार में शांति की स्थापना हो सकी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलीओं में पूतना वध, कालिया व कंस समेत अनेक दैत्यों का वध कर संसार में शांति स्थापित करना भी जीवन का लक्ष्य रहा। इस मौके पर गोपियों संग श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में भगवान की लीलाओं का गलत तरीके से प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने संस्कृति को बचाने के लिए धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed