फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The chairman called the board meeting of the municipality, the EO declared it invalid

Baghpat News: चेयरमैन ने कराई पालिका की बोर्ड बैठक, ईओ ने कर दी अमान्य घोषित

Thu, 10 Apr 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 10 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The chairman called the board meeting of the municipality, the EO declared it invalid
बागपत। नगर पालिका बागपत में बुधवार को चेयरमैन राजुद्दीन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक की गई। बैठक में 25 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के लिए चर्चा की गई। मगर साढ़े तीन करोड़ रुपये के कई विकास कार्यों के प्रस्ताव ही मंजूर होने का दावा किया गया। उधर, छुट्टी पर घर गए ईओ केके भड़ाना ने बोर्ड बैठक को असंवैधानिक बताते हुए अमान्य घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट ने बताया कि 15वें वित्त का बजट मिला है, उससे होने वाले कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाएंगे। शहर में तिरंगा लाइट लगाने के लिए पोल मंगवाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा शहर में सफाई के लिए छोटी जेसीबी मशीन, ई-रिक्शा, कूड़ा एकत्र करने की छह गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन

बैठक में आउट सोर्सिंग पर कर्मचारी रखने वाली कंपनी पर कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। पंडित दीन दयाल उपाध्याय विकास योजना से शहर में सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed