फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The chairman and deputy chairman are elected after elections on four committees.

Baghpat News: चार समितियों पर चुनाव के बाद सभापति और उपसभापति चुने गए

Wed, 02 Aug 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 02 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The chairman and deputy chairman are elected after elections on four committees.
बागपत। जिले में मंगलवार को चार सहकारी समितियों पर सभापति और उपसभापति का चुनाव कराया गया। जिसमें तीन समितियों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ तो ढिकौली गांव में मतदान कराया गया।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति निबाली में मंगलवार को नफीसा निवासी बिलौचपुरा सभापति और कैलाश निवासी बसौद निर्विरोध उप सभापति चुने गए। इसके अलावा किसान सेवा सहकारी समिति नौरोजपुर गुर्जर में भी निर्विरोध चुनाव कराया गया। जहां रामरती निवासी बाघू सभापति चुनी गई। किसान सेवा सहकारी संघ अग्रवाल मंडी टटीरी में सुरेंद्र निवासी मीतली सभापति और रविदत्त निवासी सूरजपुर महनवा निर्विरोध उप सभापति चुने गए। उधर सहकारी समिति ढि़कौली में मतदान कराया गया। जहां धर्मपाल निवासी ढि़कौली सभापति और नमित निवासी सिखेड़ा उप सभापति चुने गए। चुनाव में जीतने के बाद गांवों में पहुंचने पर विजेता सभापति और उप सभापति का फुल माला से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नौरोजपुर के चुनाव में पहले हुआ था काफी हंगामा
बागपत। नौरोजपुर सहकारी समिति के सभापति व उपसभापति के चुनाव को लेकर पिछली बार काफी हंगामा हुआ था। वहां एक वोट निरस्त बताते हुए दोनों प्रत्याशियों के वोट बराबर बताए गए थे। जिसपर रामरति पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया था। वहां घंटों तक हंगामा चला था। इसको देखते हुए ही इस बार वहां पुलिस बल तैनात किया गया था। लेकिन इस बार चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed