फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The chain was robbed from the merchant's wife in broad daylight

दिनदहाडे़ व्यापारी की पत्नी से चेन लूटी

Mon, 18 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The chain was robbed from the merchant's wife in broad daylight
बागपत : खेकड़ा कोतवाली मे पुलिस से लुटेरे युवको के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती पीडिता सीमा गुप्ता - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो लुटेरे ने व्यापारी की पत्नी की सोने की चेन लूट ली। लुटेरे कुछ दूरी पर जाम में फंस गए। पीड़िता महिला ने शोर मचाते हुए पीएनबी शाखा में तैनात होमगार्डों से उनको पकड़ने को कहा, लेकिन पुलिस कर्मी देखते रहे और लुटेरे फरार हो गए। पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला औरंगाबाद निवासी व्यापारी कैलाश गुप्ता बाजार में गांधी प्याऊ के पास परचून की दुकान करते हैं। सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे उनकी पत्नि सीमा गुप्ता (52) बाजार में सामान खरीदने के लिए गई थीं। जब वह बाजार पुलिस चौकी के पास पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने पहुंचीं, तभी नीले रंग की बाइक पर आए दो लुटेरों ने उनके गले से सोने की चेन झपटा मारा और फरार हो गए। कुछ ही दूरी पर लुटेरे जाम में फंस गए। पीड़िता ने शोर मचाते हुए पीएनबी शाखा पर मौजूद दो होमगार्डों से उनको पकड़नेे के लिए कहा। आरोप है कि दोनों होमगार्डों ने कोई सहायता नहीं की और लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला सका। व्यापारियों में बैंक शाखा पर मौजूद होमगार्डों की लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि यदि होमगार्ड जाम में फंसे लुटेरों को पकड़े लेते तो घटना का तभी खुलासा हो जाता। कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि आरोपी युवकों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्दी ही आरोपियों को दबोचकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं पर पर्दा डालने में लगी है पुलिस
कोतवाली पुलिस घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को ना पकड़कर घटनाओं पर पर्दा डालने में लगी है। 11 जुलाई को ग्राम बिनौली निवासी बृजेश देवी से खेेकड़ा में रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर फरार हो गए थे। उसने तभी कोतवाली में अपने साथ हुई बैग लूट की तहरीर भी दी थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उससे बैग गुम होने की दूसरी तहरीर लिखवाई थी, लेकिन अभी तक पुलिस बैग छीनने वाले बाइक सवार युवकों का सुराग तक नहीं लगा सकी। व्यापारियों ने आरोपियों को पकड़ने में बैंक शाखा पर मौजूद पुलिस कर्मियों की लापरवाही पर रोष जता पुलिस अधीक्षक से खेकड़ा पुलिस की लापरवाही की शिकायत की है।

खेकड़ा कोतवाली मे लुटेरे युवको के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंची खेकड़ा निवासी पीडिता सी?

खेकड़ा कोतवाली मे लुटेरे युवको के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंची खेकड़ा निवासी पीडिता सी?- फोटो : KAHKRA

सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुए खेकड़ा निवासी महिला सीमा गुप्ता के गले से सोने की चेन लूटकर बाइक से फरा?

सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुए खेकड़ा निवासी महिला सीमा गुप्ता के गले से सोने की चेन लूटकर बाइक से फरा?- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed