फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The cave temple of faith aroused was swamped

गुफा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Mon, 21 Mar 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
The cave temple of faith aroused was swamped
गुफा वाले बाबा के मंदिर में पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। होली से पहले रविवार को गुफा बाबा मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर मत्था टेक मन्नतें मांगी। पूरे दिन मंदिर जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान मंदिर परिसर समेत आसपास भी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए । 
विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरुरपुर गांव के पास स्थित गुफा बाबा मंदिर में होली पर दूर दराज से श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसी के मद्देनजर रविवार को सुबह चार बजे से ही मंदिर में भक्तों का आवागमन शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन निकलता गया मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती चली गई।
विज्ञापन


शाम तक यहीं सिलसिला जारी रहा। भक्त घंटों लाइन में खड़े रहे।  एलआईयू रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर में एक लाख से अधिक भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। दिल्ली के सागरपुर निवासी 75 वर्षीय महिला राजेंद्री ने कहा वह बाबा के दर पर पिछले दस साल से आ रही है। बाबा ने उनकी हर मुराद पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सोनीपत निवासी रेखा रानी ने कहा उसने बाबा से अपने बेटे की नौकरी की मन्नत मांगी थी। बाबा ने उनकी मुराद पूरी कर दी है।  सरधना की नेहा शर्मा का कहना है कि उसने बाबा से  नौकरी की मन्नत मांगी थी। बाबा ने उनकी इच्छा पूरी कर दी है। हर श्रद्धालु ने कहा बाबा के दर पर जो भी भक्त सच्चे मन से मांगता है, बाबा उनकी मुराद पूरी कर देते हैं। पूरा दिन मंदिर जयकारों से गूंजता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed