फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The car driver of a State Bank of India accountant drowned in the Hindon river

Baghpat News: भारतीय स्टेट बैंक की अकाउंटेट का कार चालक हिंडन नदी में डूबा

Sat, 31 Aug 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 31 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The car driver of a State Bank of India accountant drowned in the Hindon river
बिनौली (बागपत)। बरनावा के भारतीय स्टेट बैंक की अकाउंटेंट का कार चालक हिंडन नदी में नहाते समय डूब गया। वह अपने एक साथी के साथ नदी में नहाने गया था। सूचना पर पुलिस व ग्रामीणों ने नदी में युवक को घंटाें तक तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बरनावा की एसबीआई शाखा में सराय काले खां निवासी नूपुर अकाउंटेंट है। उसने अपनी कार पर आकाश (26) पुत्र रामकिशोर निवासी सिद्धार्थ बस्ती आश्रम सराय काले खां को ड्राइवर रख रखा है। शुक्रवार को अकाउंटेंट नूपुर को दिल्ली से लेकर आकाश बैंक आया था। दोपहर करीब दो बजे गर्मी अधिक होने के कारण उसने बैंक में फील्ड ऑफिसर दीपा निवासी जीडीवी नगर दिल्ली के कार के चालक पारुल कश्यप पुत्र ओमप्रकाश निवासी करावलनगर भजनपुरा के साथ अकाउंटेंट नूपुर की गाड़ी लेकर बरनावा स्विमिंग पुल में नहाने पहुंचे। लेकिन वह बंद मिला तो वे दोनों शाहपुर बाणगंगा और बिनौली के जंगल में स्थित नलकूपों पर नहाने के लिए गए। वहां भी उन्हें नलकूप बंद पड़े मिले।
विज्ञापन

इसके बाद वे दोनों हिंडन नदी के पुल पर पहुंचे और वहां गाड़ी खड़ी कर नीचे नदी के समीप पहुंच गए। पारुल ने बताया आकाश नहाने के लिए नदी में उतर गया तो पानी की काफी गहराई दिखने पर उसने उसे रोका लेकिन उसने स्वयं को तैरना आने की बात बताई और नदी में उतरता चला गया और डूब गया जब उसका शरीर पानी के बहाव में चल रहा था उसने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसका कही कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारुल ने बैंक में आकर यह सूचना बैंककर्मियों को दी। सूचना पर पुलिस फोर्स व काफी संख्या में ग्रामीण नदी पर पहुंचे और गांव के गोताखोरों ने नदी में जाल लगाकर युवक को कई घंटे तक तलाश किया लेकिन उसका नदी में कही कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed