{"_id":"69f8f5baf775a0cdd509b2a6","slug":"the-call-details-of-rakhi-revealed-the-numbers-of-several-politicians-and-officials-baghpat-news-c-28-1-bag1001-151158-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राखी की कॉल डिटेल में कई नेताओं और अफसरों के नंबर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राखी की कॉल डिटेल में कई नेताओं और अफसरों के नंबर मिले
विज्ञापन
बागपत। डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। राखी कश्यप की कॉल डिटेल और मोबाइल से मिले वीडियो-फोटो में कई नेताओं और अफसरों के नंबर सामने आए हैं। इन खुलासों से जिले के कई नेता और अधिकारी परेशान हैं।
पुलिस जांच में पता चला है कि राखी की इन नेताओं और अफसरों से कई बार बातचीत हुई थी। इस मामले में भाजपा नेता सुधारस चौहान को गिरफ्तार किया गया है। सुधारस ने सहारनपुर पुलिस को पूछताछ में बताया कि राखी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। उसने राखी को 25 लाख रुपये भी दिए थे। सुधारस ने यह भी बताया कि राखी के संपर्क में शहर के कई अन्य नेता और अधिकारी भी थे। पुलिस को राखी के सोशल साइटों पर भी कई नेताओं और अधिकारियों के साथ वीडियो और फोटो मिले हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जिले के कई नेता और अफसर अपने स्तर पर राखी के मोबाइल से मिली जानकारी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इन सबूतों से हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी।