{"_id":"589e05314f1c1b7b0d378dde","slug":"the-bulet-will-then-vote-rigging","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में बूथ कैप्चरिंग की तो लगेगी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में बूथ कैप्चरिंग की तो लगेगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police
बागपत। विधानसभा चुनाव को लेकर अफसर बेहद ही गंभीर है। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस पार्टी को ईमानदारी और लगन से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई खुराफाती बूथ कैप्चरिंग करने का प्रयास करें तो उसको सीधे गोली मार दी जाए।
चुनाव की पुलिस और प्रशासन ने मिलकर पूरी तैयारी कर ली है। खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज से मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई है। अफसरों ने पहले ही कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कोई भी कर्मचारी किसी के बहकावे में न आए। ईमानदारी और लगन से मतदान कराए। केंद्र पर आने वाले प्रत्येक सदस्य पर नजर रखेे। वहां भीड़ न लगने दे। यदि कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करता है तो उसको तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा प्रत्येक मतदाता, मतदान करें। कोई भी गड़बड़ी करने का प्रयास न करें। यदि कोई ऐसा करता है तो उसको तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि किसी असामाजिक तत्व ने बूथ कैप्चरिंग की तो उसको तुरंत गोली मार दी जाएगी।