{"_id":"6773f07d71a4741fa303e7ad","slug":"the-broken-track-of-the-canal-has-not-been-repaired-water-has-filled-the-farmers-fields-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124194-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रजबहे की टूटी पटरी नहीं हुई सही, किसानों के खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रजबहे की टूटी पटरी नहीं हुई सही, किसानों के खेतों में भरा पानी
विज्ञापन
-पटरी सही नहीं होने से किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति रोष
फोटो- सात
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। निरपुड़ा गांव के जंगल में टूटी रजबहे की पटरी को सही नहीं कराया गया है। इससे किसानों के खेतों में पानी भरा हुआ है। वहीं पटरी सही नहीं होने से रोष व्याप्त है।
निरपुड़ा से निकल रहे रजबहे में अधिक पानी छोड़ने के कारण सोमवार शाम को पटरी टूट गई थी, जिससे खेतों में पानी भर गया था। मंगलवार को भी पटरी को ठीक नहीं किया गया। किसान योगेंद्र, मिंटू, देवेंद्र, पिंटू, शोबीर, जितेंद्र, महावीर, रामकिशन, हरेंद्र, विकास, सरदार सिंह की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि नहर विभाग के एसडीओ अमित चौधरी को सूचना दी थी, लेकिन अभी तक पानी नहीं रोका गया। इससे खेतों में पानी भरने के कारण फसल नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। वहीं पानी न रोके जाने से किसानों में रोष बना है। एसडीओ अमित चौधरी ने बताया कि पानी बंद करा दिया गया है और बुधवार तक पटरी सही करा दी जाएगी।