फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The body came, resembled scream

छात्र का शव पहुंचते ही चीखपुकार मची

Tue, 16 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 16 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The body came, resembled scream
बागपत के बड़ौत में बिजवाड़ा गांव में रविवार की देर रात घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में कक्षा नौ के छात्र की मौत पर चीखपुकार मच गई। देर रात एक बजे एसडीएम ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण प्रशासनिक तुरंत हरकत में आ गई। देर रात मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस घटना के बाद सोमवार को भी गांव में तनावपूर्ण शंाति रही। दोपहर बाद किशोर के शव को पोस्टमार्टम के बाद भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


बिजवाड़ा गांव में रविवार की रात गांव में एक युवक की बारात चढ़ रही थी। डीजे में लोग नशे में खुशी से झूम रहे थे। गांव का किशोर फुरकान (14) पुत्र शमशेर बारात देख रहा था। बारातियों ने हर्ष में फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली किशोर के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोर कक्षा नौ का छात्र था। मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर एसपी रवि शंकर छवि, एएसपी विद्या सागर मिश्र, सीओ बागपत नरेंद्र सिंह व सीओ बड़ौत सीपी सिंह तथा कईं थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिया। देर रात एसडीएम यशवर्द्धन श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाया जाएगा व आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आश्वासन पर परिजनों ने देर रात एक बजे किशोर का शव पुलिस को सौंपा। इस संबंध में देर रात किशोर के पिता शमशेर ने गांव के ही देवेंद्र पुत्र रघुवीर, संदीप पुत्र हरपाल, सतीश पुत्र महावीर, राजेंद्र पुत्र रघुवीर व कुलदीप पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोमवार को भी पुलिस गांव में गश्त कर रही थी।

पीएम के बाद दोपहर बाद किशोर का शव गांव पहुंचा। इस दौरान मृतक के परिजन मांग कर रहे थे कि अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। बाद में किशोर के शव को दफना दिया गया। एहतियात के तौर पर अभी भी गांव में पुलिस बल तैनात है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही है। उन्हें शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

दुल्हन लेने गई बारात

बड़ौत। इस घटना के बाद प्रदीप पुत्र भोपाल की बारात सोमवार  की सुबह बिलौचपुरा गांव गई हुई है। वह अभी तक लौटकर नहीं आई थी।

परिजनों ने किया कलक्ट्रेट पर हंगामा
बागपत। बिनौली क्षेत्र के गांव बिजवाड़ा में घुड़चढ़ी के दौरान गोली लगने से हुई नौवीं के छात्र फुरकान की मौत के मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि फुरकान की हत्या गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए की गई है। उन्होंने कलक्ट्रेट पर हंगामा करते हुए अफसरों से गोली मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

बिजवाड़ा निवासी शमशेर का कहना है कि गांव के भोपाल सिंह के बेटे प्रदीप की रविवार रात घुड़चढ़ी हो रही थी। उसका बेटा फुरकान (14), गली में खड़ा होकर घुड़चढ़ी देख रहा था। इसी दौरान उसको गोली मार दी गई। उनकी किसी से रंजिश नहीं है।

गांव के दूसरे समुदाय के लोग चाहते हैं कि गांव में कोई विशेष समुदाय के लोग न रहे। हालांकि पुलिस घटना को हादसा बता रही है। जाफर, जाकिर, अजीज, इरफान, मीना, फुरकाना, रेशमा मौजूद रही। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। खुफिया तंत्र गांव में डेरा डाले हुए है।


दो लाख की सहायता का ऐलान
जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने मृतक फुरकान के परिजनों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए संस्तुति की। जहां से उन्हें 2 लाख रुपये दिए जाने का ऐलान करने के आदेश मिले हैं। मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed