फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The bodies of two friends reached Pali, every eye became moist

पाली पहुंचे दो दोस्तों के शव तो हर आंख हो गई नम

Mon, 01 Mar 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The bodies of two friends reached Pali, every eye became moist
गमगीन माहौल में किया गया दोनों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

बागपत। यमुना नदी में डूब जाने से हुई पाली गांव के दो दोस्तों की मौत के बाद गम का माहौल है। पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। ग्रामीण शव लेकर गांव में पहुंचे तो गम का माहौल बन गया। गमगीन माहौल में दोनों युवकों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी अनुसूचित जाति के सुमित (18) पुत्र राजबीर, अक्षय (16) पुत्र देवेंद्र कुमार, अखिल (19) पुत्र रमेश कुमार, निक्की (20) पुत्र सतीश कुमार, सचिन (18) पुत्र ऋषिपाल सिंह और आजाद (21) पुत्र सहेंद्र सिंह रविवार को दोपहर करीब दो बजे यमुना पक्का घाट के सामने पार्टी करने पहुंचे थे। सुमित (18) और अक्षय (16) नहाते हुए गहरे ़गड्ढे में फंस जाने के कारण डूब गए थे। दोनों की मौत के कारण पाली गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

सपा, बसपा और रालोद कार्यकर्ताओं ने मुआवजे की मांग
बागपत। यमुना में दो युवकों के डूबने से मौत के बाद बसपा और रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मृतक परिवार के लोगों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। मांग न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही हादसे की निष्पक्ष जांच करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष मोहित आनंद के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि रविवार को यमुना में पाली गांव के दो युवक अक्षय व सुमित की डूबने से मौत हो गई थी। आरोप है घटना की पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। मांग न मानने पर कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर विक्रम भाटी, बबलू कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील दाहा, सतेंद्र मौर्या, हरपाल सिंह, श्याम सुंदर, प्रताप, रविंद्र कश्यप, संतरा देवी मौजूद रहे। दूसरी ओर पाली गांव पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। रालोद नेता अहमद हमीद ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग की है। इस मौके पर नीरज प्रधान, आस मोहम्मद, अजेंद्र बली, जाकिर अली, गौरव आदि मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने गांव में पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उनके साथ डॉ. रियासत अली, राधे गुर्जर, कर्मवीर प्रधान, डॉ. चांद, रॉकी देवधर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed