फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The board has uploaded model papers, allowing candidates to prepare.

Baghpat News: बोर्ड ने मॉडल पेपर अपलोड किए, परीक्षार्थी कर सकेंगे तैयारी

Tue, 18 Nov 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The board has uploaded model papers, allowing candidates to prepare.
- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से होगी शुरू, बोर्ड की साइट पर अपलोड किए गए मॉडल पेपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी हो चुकी है और इसकी तैयारी के लिए मॉडल पेपर भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अब वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा तैयारी शुरू कर सकेंगे और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को संपन्न होंगी। परीक्षा की तिथियों के घोषित होने के साथ ही केंद्रों के निर्धारण की रूपरेखा भी जारी कर दी गई है। समय सारिणी जारी होने के बाद विद्यालयों में भी कोर्स को तेजी के साथ पूरा कराया जा रहा है। वहीं विद्यार्थियों ने भी पढ़ाई के लिए दिनचर्या में बदलाव शुरू कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने भी अपनी वेबसाइट पर मॉडल पेपर भी अपलोड कर दिए हैं। यूपी बोर्ड ने प्रमुख विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र अपनी वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इनके लिंक एक्स अकाउंट (X) @upboardpryj और फेसबुक अकाउंट madhyamik shiksha parishad पर भी अपलोड कर दिए गए हैं। मॉडल के प्रारूप को देखकर बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। इसमें सबसे ज्यादा फायदा व्यक्तिगत फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को होगा, क्योंकि वह घर बैठे बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी कर सकते हैं। साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा में पहली बार बैठने वाले परीक्षार्थी भी प्रश्नपत्र का प्रारूप ठीक से समझ सकेंगे। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मॉडल पेपर अपलोड हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed