{"_id":"60da149e8ebc3e54c87268f7","slug":"the-bike-collided-with-the-pillar-the-death-of-the-young-man-baghpat-news-mrt544928994","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, मौके पर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, मौके पर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Tue, 29 Jun 2021 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:47 AM IST
सार
तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े खंभे से कटरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
बागपत के अमीनगर सराय के कस्बे में सोमवार को जनता स्कूल के समीप तेज रफ्तार बाइक रोड पर खड़े खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सिंघावली अहीर गांव निवासी अमित पुत्र आजाद और अनिल पुत्र बाबूराम सोमवार रात किसी काम से बाइक पर सवार होकर अमीनगर सराय कस्बे में गए थे। जनता स्कूल के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक खंभे से जा टकराई। जिसमें 28 वर्षीय अमित की मौके पर ही मौत हो गई और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन