फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The big challenge is maintaining the cold chain

भीषण गर्मी में कोल्ड चेन को बनाए रखना हुआ चुनौती

Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The big challenge is maintaining the cold chain
खेकड़ा। भीषण गर्मी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चुनौती बनकर आई है। कोल्ड चेन से लेकर आइस पैक वाले बॉक्स की देखरेख जरूरी हो गई है। वैक्सीनेटरों को इससे आगाह किया गया है।
विज्ञापन

मौसम में भीषण बदलाव है। ऐसे में कोरोना वैक्सीन की कोल्ड चेन बनाए रखना भी बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि खेकड़ा सीएचसी पर कोल्ड चेन रूप के लिए पावर कट के साथ जेनेरेटर की व्यवस्था की गई है। बढ़ती गर्मी में आईएल रेफ्रिजरेटर में वैक्सीन की कोल्ड चेन मेंटिनेंस को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त वैक्सीन को फ्रिज से निकालकर केंद्रों तक आइस पैक वाले बॉक्स में रखकर पहुंचाया जाता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर पूरी प्रक्रिया को बहुत सावधानी से करने की हिदायत दी है। वैक्सीनेटरों को इसके लिए आनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चिकित्सकों की वैक्सीनेशन केंद्रों पर जाकर आइसपैक आदि की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ा तापमान चुनौती बनकर आया है। हालांकि सावधानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि बारिश से मौसम में बदलाव आने पर राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed