फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The battle for the rights to remain united

अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट रहें

Mon, 21 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 21 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के सम्मेलन में 93 संशोधन को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की गई। निर्णय लिया मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सम्मेलन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा प्रधानों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। मांगों को पूरी कराने के लिए लड़ाई जारी रखी जाएगी। ग्राम प्रधानों को उनका  अधिकार दिला कर ही चैन से बैठेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने कहा जो पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के समय में 14 शासनादेश प्रधानों के पक्ष में हुए उनमें अविश्वास प्रस्ताव, मानदेय एवं अन्य अधिकार शामिल हैं, लेकिन अभी पूर्ण अधिकार लेने बाकी हैं। प्रधानों को संगठित होकर  अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा  सभी प्रधानों को अपने-अपने गांवों के विकास के लिए पूरे प्रयास करने होंगे। जिन लोगों ने जिम्मेदारी दी है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है। जिला उपाध्यक्ष सुनील चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में प्रधानों की समस्याओं के लिए होने वाले सम्मेलन में प्रधान पहुंचेंगे।


सम्मेलन में होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया।   शैलेंद्र सिंह, अमरदीप्र रमन चौधरी, श्रद्धानंद त्यागी, वीरेंद्र कुशवाहा, विकास यादव, रणधीर गुराना, धर्मेंद्र तुगाना, अरविंद तोमर, तुलसीराम, राजू सिरसली, नरेश त्यागी, राजीव महनवा, सुमित बाघू, सुनील त्यागी, सत्यपाल सिंह, विवेक राणा, सतीश, रविंद्र, करतार, मलखान, घनश्याम मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed