फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The bail amount for the post of Prime Minister is two thousand rupees.

प्रधान पद के लिए जमानत राशि दो हजार रुपये

Tue, 09 Mar 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The bail amount for the post of Prime Minister is two thousand rupees.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने निर्धारित की नामांकन और जमानत राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार से लेकर नामांकन और जमानत राशि निर्धारित कर दी है। चुनाव में अगर कोई प्रत्याशी कोषागार में जमानत राशि जमा नहीं कर पाता है तो वह नामांकन के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर को जमानत राशि जमा कर सकता है।
पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च से लेकर नामांकन और जमानत राशि निर्धारित कर दी है। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन के तीन सौ रुपये और जमानत राशि दो हजार रुपये निर्धारित किए गए है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 150 रुपये और जमानत राशि पांच सौ रुपये जबकि जिला पंचायत सदस्य के नामांकन के लिए पांच सौ रुपये और जमानत राशि चार हजार रुपये निर्धारित की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि चुनाव में अगर कोई प्रत्याशी कोषागार में जमानत राशि जमा नहीं कर पाता है तो वह नामांकन के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर को जमानत राशि जमा कर सकता है।
विज्ञापन

नामांकन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
ग्राम पंचायत पद के लिए प्रत्याशी का उसकी ग्राम पंचायत में वोट अनिवार्य है। इसके अलावा प्रस्तावक भी उसी पंचायत को वोटर होना जरूरी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के दावेदार का ब्लॉक में वोट होना अनिवार्य है। जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी जिले का निवासी और ग्राम पंचायत में वोट होना अनिवार्य है। आवेदक को पुलिस द्वारा सत्यापित चरित्र प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला पंचायत की एनओसी और पैन कार्ड अनिवार्य है। नामांकन के दौरान आरक्षण का लाभ लेने वाले प्रत्याशी को शपथ पत्र भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किया गया निर्धारित
पद नामांकन पत्र जमानत राशि
ग्राम पंचायत सदस्य 150 500
ग्राम प्रधान 300 2000
क्षेत्र पंचायत सदस्य 300 2000
जिला पंचायत सदस्य 500 4000
अब अंतिम सूची का इंतजार
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब प्रत्याशियों को 13 मार्च को जारी होने वाली अंतिम सूची का इंतजार है। चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने तर्क साधने में लगे है। गांवों में चुनाव को लेकर चौपाल लगनी शुरू हो गई है। कुछ आरक्षण की अंतिम सूची का इंतजार कर रहे है तो कुछ अपने समर्थकों पर दांव लगाने की तैयारी में हैं। चुनाव आते ही संभावित प्रत्याशी रूठों को मनाने में लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed