फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The arbitrariness of the doctors will not work, the reason will have to be told as soon as they leave the OPD room

श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी, पूजा अर्चना कर मांगी मन्नतें

Mon, 30 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of the doctors will not work, the reason will have to be told as soon as they leave the OPD room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। वट और सोमवती अमावस्या पर यमुना पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई और घाट पर पूजा और हवन कर मन्नत मांगी। शाम को शनि जयंती पर लोगों ने पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि देव की पूजा अर्चना की।

सोमवार को सोमवती अमावस्या, वट अमावस्या और शनि जयंती का महा संयोग बना। मान्यता है कि वट अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने के उपरांत पूजा अर्चना के बाद दान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सोमवार को श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। घरों और मंदिरों में महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। शाम को शनि जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दिया जलाकर शनि देव की पूजा अर्चना की। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि वट व सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद दान करने से मनुष्य को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। वट वृक्ष की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शनि जयंती पर पीपल के पेड़ पर आटे से बनाए दीपक में सरसों का तेल जलाने से मनुष्य की दरिद्रता दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed