फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The agent who stamped the ballot paper of a female voter is in custody

महिला मतदाता के बैलेट पेपर पर मोहर लगाने वाला एजेंट हिरासत में

Mon, 19 Apr 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
The agent who stamped the ballot paper of a female voter is in custody
बड़ौत। जौनमाना गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में स्थित मतदान केंद्र पर बूथ के अंदर महिलाओं के बैलेट पेपर पर एक एजेंट द्वारा मोहर लगाने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। बूथ पर मौजूद विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने महिला मतदाताओं के बैलेट पेपर पर मुहर लगाने वाले एजेंट की जमकर क्लास ली और पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जौनमाना गांव मेें जूनियर हाईस्कूल में बने बूथ पर एक उम्मीदवार का एजेंट महिला मतदाताओं के बैलेट पेपर पर मुहर लगा रहा था। महिला ने बूथ से बाहर निकलकर इसकी जानकारी अन्य को दी, तो वहां पर हंगामा खड़ा हो गया और बूथ पर मौजूद अन्य एजेंट उससे उलझ गए। मामला बढ़ता देख एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक सिंह भारी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी एजेंट को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई है। मतदान केंद्र पर धांधली न हो, इसीलिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस संबंध में जब एसडीएम दुर्गेश मिश्र से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि एक वीडियो के आधार पर आरोपी एजेंट को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed