{"_id":"620bd7d76b03a74bc574849b","slug":"the-affair-has-been-going-on-for-four-years-to-prove-himself-alive-baghpat-news-mrt57709416","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को जिंदा साबित करने को चार साल से काट रहा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को जिंदा साबित करने को चार साल से काट रहा चक्कर
विज्ञापन
बागपत ::: फर्द में मृत दर्शाया गया सरूरपुर कलां गांव निवासी किसान प्रमोद।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सरूरपुर कलां गांव के किसान को तहसील प्रशासन ने फर्द में मरा हुआ दिखाया
- दस बीघा जमीन का मालिक है किसान, फर्द निकलवाने पर हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अफसरों की लापरवाही से सरूरपुर कलां गांव के एक किसान को फर्द में मृत दिखा दिया गया। किसान अब खुद को जिंदा साबित करने के लिए चार साल से अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा है। मगर, कोई सुनने को तैयार ही नहीं है।
सरूरपुर कलां गांव के किसान प्रमोद पुत्र बिरम सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके भाई राजबीर का निधन हो गया था। इसके बाद जमीन की स्थिति को देखने के लिए वह वर्ष 2018 में तहसील में फर्द निकलवाने गया। फर्द मिलने पर वह चौंक गया। तहसील प्रशासन ने उनके भाई के स्थान पर फर्द में उसे मृत घोषित कर दिया था। उसने तभी तहसील अधिकारियों को इस बारे में बताया तो उसे जांच कराकर फर्द सही कराने का आश्वासन दिया गया। मगर, इसके बाद भी फर्द में संशोधन नहीं किया गया। वह वर्ष 2018 से अपने आप को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
सरूरपुर कलां गांव के प्रमोद का नाम फर्द में मृतक गलत दर्ज होने की जानकारी मिली है, जांच कर किसान की समस्या का समाधान कराया जाएगा। - प्रसून कश्यप, तहसीलदार