{"_id":"67e845e30170bb645002f917","slug":"the-additional-commissioner-did-not-find-the-records-in-order-in-the-tehsil-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-128850-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अपर आयुक्त को तहसील में रिकार्ड व्यवस्थित नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अपर आयुक्त को तहसील में रिकार्ड व्यवस्थित नहीं मिला
Sun, 30 Mar 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में निरीक्षण करते अपर आयुक्त अमित कुमार। संवाद
बड़ौत। अपर आयुक्त मेरठ अमित कुमार ने शनिवार को बड़ौत तहसील का निरीक्षण किया। जहां पर कई विभागों के रिकार्ड देखा और न्यायालयों लंबित 320 वादों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त ने रिकार्ड रूम, चकबंदी विभाग, आपूर्ति विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने इनके रिकार्ड की जांच की और रिकार्ड सही नहीं रखने पर नाराजगी जताई। फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इनमें जमीनी विवादों का जल्द निपटरा करने की बात कही। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य न्यायालयों में लंबित करीब 320 वादों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
ताकि लोगों को लंबे समय तक न्यायालयों के चक्कर नहीं काटने पड़े। वहीं तहसील के 15 बड़े बकाएदारों से वसूली में तेजी लाने, ग्राम पंचायतों में जमा निधि की रिपोर्ट बनाकर जिले पर भेजने को कहा गया। अधिवक्ताओं ने कंप्यूटर में आदेश दर्ज नहीं करने की शिकायत की।
विज्ञापन
अधिवक्ता अमित वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, हरीश दांगी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने अपर आयुक्त अमित कुमार से शिकायत करते हुए कहा कि कृषि भूमि के संबंध में जल्दी से कंप्यूटर में आदेश दर्ज नहीं किए जाते है। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एसडीएम मनीष कुमार यादव को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।