फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused were not arrested, health services will be halted on October 16

Baghpat News: आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, 16 अक्तूबर को ठप होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Tue, 15 Oct 2024 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
The accused were not arrested, health services will be halted on October 16
-सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक में लिया गया निर्णय, डीएम और एसपी को भेजी शिकायत
विज्ञापन

फोटो 5

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। डिप्टी सीएमओ और उनके परिवार को खाने में टीबी मरीजों का सैंपल मिलाकर खिलाने की साजिश रचने वाले आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे आक्रोशित चिकित्सकों ने बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने पर 16 अक्तूबर को हड़ताल कर स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी।


सीएमओ कार्यालय में सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बैठक हुई। उपाध्यक्ष डॉ़ विजय कुमार ने कहा कि डिप्टी सीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ़ यशवीर सिंह और उनके परिवार को खाने में टीबी मरीजों के एमडीआर सैंपल मिलाकर खिलाने की साजिश रचने का खुलासा सात अक्तूबर को हुआ था। इसके बाद डिप्टी सीएमओ ने क्षय रोग विभाग में तैनात जब्बार खान और मुशीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से घटना को लेकर स्वास्थ्यकर्मी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किये गए तो जिलेभर में चिकित्सक हड़ताल पर चले जाएंगे। इसमें ओपीडी पूरी तरह बंद कर विरोध किया जाएगा। वहीं इमरजेंसी और पोस्टमार्टम का कार्य कराया जाएगा। उधर, दोनों आरोपी जब्बार और मुशीर की अग्रिम जमानत याचिका पर 21 अक्तूबर को सुनवाई होगी। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बैठक में डाॅ. दीपा सिंह, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ़ सतेंद्र, डाॅ़ उमर, डाॅ़ सुनील कुमार, डाॅ़ श्रवण कुमार, डाॅ़ प्रीति, निलोफर, राहुल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed