फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused said, "My blood boiled the moment I saw Shahjan in the house."

Baghpat News: हत्यारोपी बोले- घर में शहजान को देखते ही खाैल गया था खून

Tue, 09 Jun 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The accused said, "My blood boiled the moment I saw Shahjan in the house."
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। केतीपुरा मोहल्ले के शहजान की हत्या के बाद आरोपी उसका शव जंगल में ठिकाने लगाना चाहते थे, लेकिन पकड़े जाने के डर से आबादी के बीच खाली प्लॉट में फेंककर भाग गए। हत्यारोपियों ने बताया कि शहजान को घर में देखते ही उनका खून खाैल गया था। इसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
एकता कॉलोनी में सोमवार सुबह शहजान का शव मिलने के बाद पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस रेहड़ा मालिक तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिसकर्मी हत्यारोपियों के घर पहुंचे तो तीनों घर पर ही मिल गए। पूछताछ में आरोपी फरमान, इमरान और शाहरुख ने बताया कि दस दिन पहले उन्हें शहजान के भतीजी के पास घर पर मिलने आने के बारे में पता चला।
विज्ञापन

उन्होंने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें शहजान घर में घुसता हुआ नजर आया। इसके बाद उन्होंने शहजान के घर जाकर पुन: ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद घर के बाहर निगहबानी बढ़ा दी गई। शहजान नहीं माना और रविवार रात भी घर में आ गया। इसके बाद उन्होंने शहजान को पकड़ लिया और हाथपैर बांधने के बाद पिटाई की। साथ ही गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed