फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused of gang rape and religious conversion surrendered in the court

Baghpat News: सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया

Fri, 06 Sep 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 06 Sep 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
The accused of gang rape and religious conversion surrendered in the court
बागपत। आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के मुकदमे में फरार दूसरे आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। उधर, तीसरे आरोपी की दो दिन में गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता के परिवार ने पलायन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए हिजाब बांधना और नमाज पढ़वाने का आरोपी फरार चल रहा है। जिसके परिवार वाले उन पर लगातार समझौते का दबाव बनवा रहे हैं। इसके अलावा काॅलोनी के कुछ लोग आरोपियों की सहायता कर उनके घर पर नजर रख रहे हैं। इससे पूरे परिवार को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी और एएसपी को शिकायती पत्र देकर दो दिन में तीसरे आरोपी वसीम को गिरफ्तार करने की मांग की और गिरफ्तारी नहीं होने पर पलायन की चेतावनी दी। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के मुकदमे में फरार आरोपी रोजू ने पुलिस की दबिश से परेशान होकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जााएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed