फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The 5043 youth of Moradabad took part in race

मुरादाबाद के 5043 युवाओं ने लगाई दौड़

Mon, 22 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 22 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
The 5043 youth of Moradabad took part in race
बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में सेना भर्ती के लिए दौड़ में भाग लेते मुरादाबाद के अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सेना भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दूसरे दिन मुरादाबाद के अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया। पंजीकृत 7212 अभ्यर्थियों के सापेक्ष केवल 5043 युवा ही दौड़ में शामिल हुए। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले 643 अभ्यर्थियों का चयन मेडिकल के लिए किया।
विज्ञापन


जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर रविवार की सुबह बिजरौल रोड गेट से तीन बजे से अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। दौड़ के लिए युवाओं का  पहला जत्था पौने छह बजे छोड़ा गया।  सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, नर्सिंग सहायक, लिपिक स्टोर कीपर और ट्रेड मैन पद के लिए चली भर्ती के दौरान मैदान पर लखनऊ जोन भर्ती कार्यालय से ब्रिगेडियर संदीप  सहगल और मेरठ भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल रजनीश मेहता ने निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


कर्नल मेहता ने बताया मुरादाबाद जनपद के 7212 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 5043 अभ्यर्थी ही बड़ौत पहुंचे। फिजिकल के बाद मेडिकल के लिए 643 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। दौड़ में करीब 90 प्रतिशत, जबकि ऊंचाई के मापदंड पूरे नहीं करने पर पांच प्रतिशत अभ्यर्थी बाहर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने शनिवार की रात में सेना भर्ती में व्यवस्थाओं के लिए जिले के अधिकारियों की मीटिंग ली। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए अपने-अपने प्वाइंट पर भर्ती के दौरान तैनात रहे।

गलत आवेदन, भर्ती से आउट ः बड़ौत। भर्ती दौड़ में शामिल होने पहुंचे कई अभ्यर्थियों को गलत आवेदन के कारण बाहर होना पड़ा। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद इन अभ्यर्थियों को निकाल दिया गया।

आसपास की छतों से छंट गई भीड़ ः बड़ौत। भर्ती के दूसरे दिन पुलिस सख्त दिखी। मैदान के आसपास के छतों पर किसी भी युवक को नहीं चढ़ने दिया  गया। यहां पुलिसकर्मी तैनात रहे। सीओ कर्मवीर सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया।

सेना भर्ती में बिजली व्यवस्था धड़ाम
 सेना की भर्ती के दौरान बिजली की अव्यवस्था भी आड़े आ रही है। 20 अगस्त को जब सेना की भर्ती शुरू हुई, जहां अभ्यर्थियों को परेशानी हुई, वहीं  सेना भर्ती के लिए पहुंचे सैन्य अधिकारियों को परेशानी का सामना पड़ा। इंटरनेट से लेकर अन्य व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई। सबसे बड़ी दिक्कत रात तीन बजे अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र चेकिंग के दौरान हुई। कई बार बिजली कट लगे, इससे मुश्किलें हुई।


आज अमरोहा की बारी 
मुरादाबाद के बाद 22 अगस्त को अमरोहा के अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। अमरोहा जनपद के 8123 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस जिले के अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए हैं। सोमवार सुबह तीन बजे से इनके प्रमाण  पत्रों की जांच का कार्य शुरू किया जाएगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed