फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thakur Amar Singh kept coming to the district for education, society and politics

शिक्षा, समाज और सियासत के लिए जिले में आते-जाते रहे ठाकुर अमर सिंह

Sat, 01 Aug 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Thakur Amar Singh kept coming to the district for education, society and politics
2014 फरवरी में बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव पर छात्रा ज्योति चौहान को स् - फोटो : BAGHPAT
- वंचित समाज पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में भी किया था प्रचार
विज्ञापन

- सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में दो साल पहले मेधावी किए सम्मानित
फोटो संख्या-तीन की सीरीज
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह का जिले से पुराना नाता रहा। कभी शिक्षा क्षेत्र के मेधावियों को सम्मानित करने और कभी सियासी मंचों से भी उन्होंने विरोधियों पर निशाने साधे। उनके असमय निधन के बाद समर्थकों में मायूसी छा गई।
दो मार्च 1997 को राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह ने सिंघावली अहीर गांव के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया था। पूर्व प्रधान रामपाल यादव ने बताया कि ग्रामीणों के एक निमंत्रण पर वह गांव पहुंच गए थे। सिंघावली अहीर गांव में किए गए सम्मान से वह गदगद हो गए थे। दो साल पहले नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर मेधावियों को सम्मानित किया था। प्राचार्य डॉ अनिल चौहान ने बताया कि सामाजिक कार्यों में वह बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे। जिले में जब-जब सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें बुलाया गया, वह दौड़े चले आए।
विज्ञापन

सियासी मंचों से विरोधियों पर भी बरसे
बागपत। जिले के सियासी मंचों पर भी ठाकुर अमर सिंह ने विरोधियों पर निशाने साधे। साल 2010 में बरनावा में वंचित जमात पार्टी की जनसभा में वह शामिल हुए थे। लोकमंच का गठन करने के बाद भी उन्होंने सपा पर निशाने साधे और जिले में कई जनसभाओं में वह शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रटौल में दरगाह पर चढ़ाई थी चादर
बागपत। साल 1997 में ही ठाकुर अमर सिंह रटौल गांव भी आए थे। पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन बताते हैं कि मजार पर चादर चढ़ाई थी। गांव में होने वाले दंगल का उद्घाटन किया था। युवाओं को ग्रामीण पृष्ठभूमि के खेलों में भाग लेने का आह्वान किया था।

निधन पर जताया दुख
बागपत। राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह के निधन पर दुख जताया गया। सिंघावली अहीर गांव के पूर्व प्रधान रामपाल यादव ने कहा कि गांव में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनका गांव से नाता रहा है। इसके अलावा बागपत नगर, बड़ौत और रटौल गांव में उनके निधन पर समर्थकों और परिचितों ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed