{"_id":"5f68ea2f8ebc3eb73f6e7664","slug":"thagi-kahkra-news-mrt5024550116","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सहायता समूह बनाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सहायता समूह बनाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
महिला सहायता समूह बनाने के नाम पर ठगी
खेकड़ा। महिला सहायता समूह बनाने के नाम पर क्षेत्र के गांव सुभानपुर की महिलाओं के साथ दो लाख से अधिक की ठगी की गई है। महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सुभानपुर की महिलाओं का आरोप है कि दो दिन पूर्व गांव में एक युवक पहुंचा। उसने ग्रामीण महिलाओं से सहायता समूह बनाकर लाभ दिलाने की बात कही। सात महिलाओं ने समूह बनाने के नाम पर उसे 30 - 30 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में दे दिए। कुल मिलाकर सात महिलाओं ने दो लाख दस हजार रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद उसने शनिवार को महिला के समूह का पंजीकरण कराने की बात कही और वहां से चला गया। जब महिलाओं ने उस युवक से बात करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। सोमवार को पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने कहा मामले की जांच कराकर ठग के खिलाफ कार्रवाई होगी।