फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tests were arranged, samples were taken and quarantined people sent home

व्यवस्था परखी, सैंपल लिए और क्वारंटीन लोगों को भेजा घर

Fri, 01 May 2020 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Tests were arranged, samples were taken and quarantined people sent home
बड़ौत/खेकड़ा/चांदीनगर। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने जिले में विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। एसपी ने डूंडाहेडा पुलिस चेकपोस्ट की व्यवस्था देखी। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों को फेस शील्ड, सैनिटाइजर एवं साबुन वितरित कर सजगता के साथ डयूटी करने के निर्देश दिए। बड़ौत के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से जांच के बाद नेगेटिव पाए जाने पर 48 लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने बताया कि उन्हें घर पर भी 14 दिनों के लिए क्वांरटीन करने की हिदायत दी गयी है। इनमें असारा गांव के 22, हेवा गांव के दो, अशरफाबाद थल के नौ, रटौल में 14, बड़ौत के एक व्यक्ति को घर भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की टीम रटौल पहुंची और गांव में सब्जी व फलों की होम डिलीवरी करने वाले 23 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। पिछले 20 दिनों में गांव में कोई अन्य कोरोना से संक्रमित नहीं मिला है, फिर भी एतिहयात के तौर पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और सब्जी व फलों की होम डिलीवरी करने वाले 23 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बीपीएम रूपेंद्र, फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र, लैब टेक्निशियन अवधेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed