फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Term completed, yet lakhs of rupees were spent in the name of repair

Baghpat News: मियाद हुई पूरी, फिर भी मरम्मत के नाम पर खर्च की दिए लाखों रुपये

Thu, 29 Jun 2023 04:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 29 Jun 2023 04:46 PM IST
सार

बागपत जनपद में शहर में साफ-सफाई के नाम पर निगम के अधिकारी सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। यहां फिर से लाखों रुपयों की हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। जिस जेसीबी मशीन की मियाद पूरी हुए दो साल बीत गए, उसकी मरम्मत पर नगरपालिका प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च कर दिए।

विज्ञापन
Term completed, yet lakhs of rupees were spent in the name of repair
जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपयों की हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है। जिस जेसीबी मशीन की मियाद पूरी हुए दो साल बीत गए, उसकी मरम्मत पर नगरपालिका प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च कर दिए।

विज्ञापन


शहर को स्वच्छ रखने और कचरे को संग्रहित करने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने लाखों रुपयों खर्च कर वर्ष 2010 में एक जेसीबी मशीन खरीदी थी। जिसका पंजीयन 13 दिसंबर 2010 को हुआ था। पंजीयन तिथि से 15 साल के लिए मान्य है, लेकिन बागपत के एनसीआर क्षेत्र परिधि में आने के बाद डीजल चालित वाहन का पंजीयन दस साल के लिए मान्य है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: बकरीद पर सामने आया अनोखा पशु-प्रेम, 250 बकरों को कुर्बानी से बचाया, जैन समाज ने ऐसे दिया जीवनदान

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मेंं जेसीबी मशीन की मियाद वर्ष 2020 में पूरी हो गई। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मियाद पूरी होने के दो साल बाद यानी 12 मई 2022 को जेसीबी मशीन की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया और तकरीबन 12 लाख रुपये जेसीबी की मरम्मत के नाम पर खर्च कर दिए।

अब यह जेसीबी का नाममात्र ही इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस कारण शहर की सफाई भी भली प्रकार नहीं हो पा रही है। शहर में छपरौली रोड, बड़ौली रोड, नेहरू रोड, बड़का रोड के अलावा अन्य मुख्य मार्गों पर पूरे-पूरे दिन गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। 

पूरे प्रकरण की जांच कराकर की जाएगी ठोस कार्रवाई
यदि ऐसा हुआ है तो नियम विरुद्ध है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बबीता तोमर चैयरपर्सन नगरपालिका बड़ौत

संज्ञान में नहीं है मामला
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है, यदि इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अनुज कौशिक, ईओ, नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed