फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tent at the counting site uprooted in strong wind, chaos

तेज हवा में उखड़ गया मतगणना स्थल का टेंट, अफरातफरी

Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tent at the counting site uprooted in strong wind, chaos
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में मतगणना के दौरान मौसम अचानक बदला और तेज हवा चलने लगी। धूप से लोगों को बचाने के लिए लगाया गया टेंट उखड़ गया। जिससे एकबारगी अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

बागपत ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत चुनाव की मतगणना सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में हुई। मतगणना में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को धूप से बचाने के लिए कॉलेज परिसर में बड़ा टेंट लगवाया गया था। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा चलने लगी। कुछ लोगों ने टेंट के बांस पकड़कर उसे उखड़ने से रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन हवा इतनी तेज थी कि आखिरकार टेंट उखड़ कर गिर ही गया। टेंट उखड़ने से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। तेज हवा से धूल भी उड़ी। जिससे कर्मचारियों, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को मुश्किल भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed