फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   tension in the pichhokra village

पुलिस हटाई, पिछौकरा में तनाव

Fri, 01 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 01 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
tension in the pichhokra village
बड़ौत के पिछौकरा गांव में पथराव के बाद बिखरी पड़ी ईंटे। झगड़े के बाद जमा भीड़। पथराव में घायल हुई महिलाएं। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
बागपत के पिछौकरा गांव में जमीन के टुकड़े को लेकर बुधवार की रात बवाल हुआ था। इसको लेकर दूसरे दिन भी तनावपूर्ण स्थिति बनी है, लेकिन पुलिस इस घटना को हल्के से ले रही है और वह यह कहकर पल्ला झाड़ रही है कि दोनों पक्षों में समझौता हो रहा है। घटना के बाद से गांव से पुलिस भी हटा ली गई है, लेकिन गांव में फिर से झगड़े की आशंका है।

  इस जमीन के टुकड़े को लेकर प्रधान पक्ष और पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था, लेकिन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और सपा नेता हाजी तराबुद्दीन ने दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया था। यदि पुलिस उसी दिन इस मामले को सख्ती से लेती तो बुधवार की शाम जो हुआ वह न होता। बुधवार की रात में दोनों पक्षों में जमकर हुए पथराव और फायरिंग के बाद बृहस्पतिवार को भी पूर्व प्रधान मुंशी पक्ष के रमजानी के घरों में ईंट-पत्थर बिखरे  थे और उनकी महिला शबनम, फातिमा, गुलिस्ता और रमजानी घायल अवस्था में थे।
विज्ञापन


वहीं प्रधान फरमान पक्ष के महमूद के घर में भी जगह-जगह पत्थर बिखरे थे और वहां खड़ी गाड़ी के शीशे भी टूटे थे। जिस समय यह विवाद हुआ, वहां पर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी तराबुद्दीन महमूद के यहां खाना खा रहे थे। खाना खाते समय महमूद के घर में प्लेटें भी टूटी थी और घायल अवस्था में था। इसको लेकर पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। सूत्रों के अनुसार कभी भी फिर से गांव में बवाल हो सकता है, लेकिन पुलिस वहां से हटा ली गई है। रमजानी पक्ष ने कहा पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। इससे दूसरे पक्ष के लोगों में काफी आक्रोश हैं।  इस संबंध में थानाध्यक्ष बिनौली नरेश चंद आजाद ने कहा चार लोगों को हिरासत में लिया है और दोनों पक्षों में समझौता होने के प्रयास चल रहे हैं। हालात सामान्य है। गांव में पुलिस पिकेट तैनात करने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed