{"_id":"67d71c574f4134ea0c0e08d7","slug":"tension-in-rathoda-after-three-murders-six-sent-to-jail-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128104-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन हत्याओं के बाद रठौड़ा में तनाव, छह जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन हत्याओं के बाद रठौड़ा में तनाव, छह जेल भेजे
Mon, 17 Mar 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
छपरौली। होली पर्व पर दुल्हैंडी के दिन महिला हेड कांस्टेबल की मां, सिपाही के भाई समेत तीन की हत्या के बाद रठौड़ा गांव में रविवार को तनाव का माहौल बना रहा, जिसको देखते हुए पुलिसबल तैनात रहा। उधर, पुलिस ने तीनों हत्याओं के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचे, कारतूस बरामद किए और जेल भेज दिया।
रठौड़ा गांव में दुल्हैंडी के दिन गांव की परिक्रमा करने के दौरान हुए विवाद के बाद अमित उपाध्याय की अक्षय, उसके भाई वंश और सागर ने गोली मारकर हत्या कर दी और परिवार वालों पर भी गोली चलाई। इसके बाद औरेय्या में तैनात हेड कांस्टेबल प्रिया की मां बिमलेश और पिता रामफल पर मनीष उर्फ मोनू उर्फ कटड़ा, नितिन और प्रवेंद्र के साथ मिलकर घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमलावार कर दिया।
घायल बिमलेश की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि रामफल की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी मनीष उर्फ मोनू का बड़ा भाई सोहनवीर सिपाही है, जो बुलंदशहर में तैनात है। इसके बाद शनिवार की सुबह मनीष उर्फ मोनू का दो गोली लगा शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के पिता जितेंद्र ने सागर, अक्षय, नितिन, बादल, प्रवेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
तीन हत्या होने के बाद पुलिस ने रठौड़ा गांव के जंगल में मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी अक्षय, अंकित उर्फ बादल और नितिन को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचे, कारतूस भी बरामद किए गए। इसके अलावा सागर, बादल और वंश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में सीओ विजय तोमर का कहना है कि तीनों हत्याओं के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।